कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी इलाके से करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया है। समय रहते विस्फोटक का पता चलने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ता (BDS) की टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए IED को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।