रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए छुट्टियों से जुड़ी अहम खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026 के दौरान दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं। जारी आदेश के मुताबिक, तीनों अवकाश को मिलाकर स्कूलों में कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। त्योहारों की छुट्टियों से लेकर साल के आखिरी सप्ताह तक विद्यार्थियों को आराम और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप भी स्कूलों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं, तो जान लीजिए किस तारीख से कब तक स्कूल बंद रहेंगे।

दशहरा, दिवाली और विंटर वेकेशन की तारीखें घोषित
स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीन चरणों में अवकाश निर्धारित किया गया है। हर अवकाश अवधि पांच दिनों की होगी। छुट्टियों का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है: H8zDs4GeUTxeQAAAABJRU5ErkJggg==

तीनों छुट्टियां मिलाकर 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल
विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए पांच-पांच दिन तय किए गए हैं। इस तरह इन तीनों छुट्टियों को मिलाकर कुल 15 दिनों का अवकाश निर्धारित है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश और अपने विद्यालय से मिली सूचना के आधार पर छुट्टियों की योजना बनाएं।chhattisgarh-school-chhutti-2026-756x1024.jpg

देखें स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इन अवकाशों को लेकर आदेश जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। आदेश की प्रति उपलब्ध होने पर विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक उसमें दर्ज निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।