बिलासपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में शासन की ओर से पैरवी करने के लिए विधि अधिकारियों की नई नियुक्ति की है। 

महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर स्थित विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। सभी नवनियुक्त विधि अधिकारियों और पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी 2 वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

जारी आदेश (क्रमांक LAW/3681/2025) के अंतर्गत उच्च न्यायालय में 2 अतिरिक्त महाधिवक्ता, 2 उप महाधिवक्ता, 3 शासकीय अधिवक्ता और 1 उप शासकीय अधिवक्ता की नियुक्ति की गई है। वहीं, एक अन्य आदेश (क्रमांक LAW-42/2305/2025) के माध्यम से उच्च न्यायालय में शासन का पक्ष रखने के लिए 23 नए पैनल लॉयर्स (पैनल अधिवक्ताओं) की नियुक्ति की गई है।

यहां देखिए नवनियुक्त विधि अधिकारियों और पैनल लॉयर्स की पूरी लिस्ट:

IMG_20261027_070948

IMG_20261027_073317