
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। न्यूजीलैंड के हैमिल्टन स्थित सेडन पार्क में लगातार बारिश होने की वजह से मैच शुरू नहीं हो सका। भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 7:30 बजे शुरू होना था, लेकिन खराब मौसम ने क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। काफी इंतजार और मैदान के कई निरीक्षण के बाद आखिरकार अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला लिया।
इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी और फैंस काफी उत्साहित थे। हालांकि, लगातार बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं हो पाया। अंपायर्स ने मौसम में सुधार की उम्मीद के साथ अलग-अलग समय पर मैदान का निरीक्षण किया था। मैच को छोटा करके 40-40 ओवर का करने का फैसला भी लिया गया, लेकिन बारिश नहीं रुकी और मुकाबला रद्द करना पड़ा।
IND vs NZ 3rd ODI: टॉस जीतकर भारत ने चुनी थी बल्लेबाजी
तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टॉस के दौरान गिल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मौसम साफ होगा और टीम अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार खेल रुकना निराशाजनक होता है और टीम बिना किसी रुकावट के पूरा मुकाबला खेलना चाहती थी।
शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। भारतीय टीम पिछले मुकाबलों के प्रदर्शन से उत्साहित थी और इसी लय को बरकरार रखना चाहती थी।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में हुआ एक बदलाव
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम ने पिछले दिन अभ्यास किया था और पिछले मुकाबले में किए गए प्रदर्शन से बेहतर करने की तैयारी की थी।
सैंटनर ने पिच और परिस्थितियों को लेकर कहा कि वनडे क्रिकेट में 300 रन का स्कोर अच्छा माना जाता है, लेकिन पिछले मैच में 180 रन भी चुनौतीपूर्ण साबित हुए थे। इसलिए इस मुकाबले में परिस्थितियों को समझकर खेलना जरूरी था।
न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया था। जैकब डफी?
भारत सीरीज में 2-0 से आगे
तीसरे वनडे के रद्द होने के बावजूद भारतीय टीम के लिए यह सीरीज शानदार रही। भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी।
भारत ने पहला वनडे 5 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत 4 रन से जीत दर्ज की थी। इस तरह तीसरा मुकाबला रद्द होने के बाद भी भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर थीं नजरें
इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा के संभावित रिकॉर्ड पर भी थीं। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपने 2,000 रन पूरे करने से सिर्फ 22 रन दूर थे।
वहीं रोहित शर्मा के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 छक्के पूरे करने का सुनहरा मौका था। रोहित अब तक 999 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगा चुके थे। ऐसे में एक छक्का लगाते ही वह यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते थे।
हालांकि, बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने से क्रिकेट फैंस इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड का इंतजार करते रह गए।
बारिश ने बिगाड़ा क्रिकेट फैंस का रोमांच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। लेकिन हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार बारिश ने मैच का रोमांच खत्म कर दिया। दोनों टीमों को मैदान पर उतरने का मौका तक नहीं मिला।
इस तरह भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में बारिश के कारण खेल नहीं हो सका और मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया।