
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ताराताला क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन गोदाम का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के वक्त साइट पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी लोहे के ढांचे और कंक्रीट के स्लैब गिरने से कई श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव एजेंसियों को तत्काल मौके पर बुलाया गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपदा राहत दल घटनास्थल पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। मलबे से निकाले गए घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों की जान गई है, जबकि बड़ी संख्या में मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल भारी मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाने में जुटा है।
Loading tweet...