बिलासपुर :  संजीवनी हॉस्पिटल के सामने रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी , जिससे कार अनियंत्रित होकर मिनी बस से जा टकराई l एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सिम्स पहुंचाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए युवक को अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई l 

मामला जिले के संजीवनी हॉस्पिटल के सामने की हैं l जहां आज सुबह साढ़े सात बजे तेजी से आ रही कार क्रमांक CG10BH7752 किआ करेंस  ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी l टक्कर इतनी तेज हुई कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गये और व्यक्ति सड़क में गिर गया, जिसे गंभीर चोट आई l इतना ही नहीं कार अनियंत्रित होकर स्कूल की मिनी बस से जा टकराई, जिससे बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और  इसके बाद  कार के इंजन से धुआं निकलने लगा l स्थानीय लोगो की सहायता से घायल युवक को सिम्स ले जाया गया , उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने अपोलो रेफर कर दिया , जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई l मृतक की पहचान अभिषेक नगर मंगला निवासी  रूद्र प्रताप शर्मा (18) पिता मुकेश शर्मा  के रूप में हुई हैं l 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चार युवक सवार थे। घटना के बाद सभी फरार हो गये l स्थानीय स्तर पर उनके नाबालिग होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा अभी नहीं की गई है। दुर्घटना के बाद कार घटनास्थल पर ही खड़ी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का कारण , वाहन चालक की उम्र एवं पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाये 

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखने को मिला। सिंधु जनजागरण समिति के सचिव मनीष गुरुवाणी ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। समिति ने पूर्व में भी प्रशासन और ट्रैफिक विभाग को ज्ञापन देकर यहां डिवाइडर, स्पीड ब्रेकर और आवश्यक यातायात सुरक्षा उपाय करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सिंधी कॉलोनी की ओर से कन्हैयालाल पारवानी के घर के पास से भक्त कंवर राम गेट की ओर मुड़ने वाले वाहन अक्सर दूसरी दिशा से तेज गति से आने वाले वाहनों की चपेट में आ जाते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

1 साल पहले सड़क हादसे में यही हुई थी पत्रकार की मौत

सालभर पहले 18 जुलाई 2025 को पत्रकार अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी l