
मुंबई। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से विक्की कौशल का पहला पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में विक्की कौशल बेहद गंभीर और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं। हाथ में लाइटर, मुंह में सिगरेट और माथे पर चोट का निशान उनके किरदार को लेकर सस्पेंस बढ़ा रहा है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या है विक्की कौशल के पोस्टर में खास?
‘लव एंड वॉर’ के तीसरे पोस्टर में विक्की कौशल को एक गंभीर और रहस्यमयी अंदाज में दिखाया गया है। वह मुंह में सिगरेट दबाए नजर आ रहे हैं और उनके दाहिने हाथ में चांदी रंग का लाइटर है। पोस्टर में सिगरेट से उठता धुआं पूरे विजुअल को रहस्यमयी माहौल देता है। विक्की कैमरे की ओर सीधे और गंभीर नजरों से देखते दिखाई दे रहे हैं। घनी मूंछें, माथे पर चोट का निशान, गहरे रंग की कॉलर वाली कमीज और हाथ में पहनी सुनहरी अंगूठी उनके लुक की खासियत है। मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं!” पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी साझा की गई है।
Loading tweet...