
जगत विज़न डेस्क l बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट को आखिरकार अपनी मिसेस परफेक्ट मिल गई हैं l 61 साल की उम्र में आमिर खान ने अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी रचा ली है l शादी की पहली तस्वीर अब सामने आ गई है l बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने आज यानि रविवार 5 जुलाई 2026 को बेहद सादगी लेकिन पूरे परिवार की मौजूदगी में आमिर और गौरी ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की l आमिर खान ने गौरी से रजिस्टर मैरिज की है, जिसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है l
दरअसल, आमिर खान की तीसरी शादी के लिए उनका पूरा परिवार एक साथ नजर खुशियां मनाता नजर आ रहा है l इस फोटो में आमिर ने ऑफ वाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं. वहीं गौरी ने शिमरी ड्रेस कैरी की हुई है l दुल्हन बनीं गौरी का बेटा क्विन उनकी गोद में बैठा दिखा l
आमिर खान की निजी जिंदगी हमेशा से सुर्खियों में रही है. गौरी स्प्रैट से पहले आमिर ने दो शादियां की थीं. l 1986 में उन्होंने रीना दत्ता से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं l 16 साल के रिश्ते के बाद 2002 में उनका तलाक हो गया l इसके बाद, लगान के सेट पर उनकी मुलाकात किरण राव से हुई और 2005 में उन्होंने दूसरी शादी की l हालांकि 2021 में उनका तलाक हो गया , बावजूद इसके आमिर अपने दोनों पूर्व परिवारों के साथ आज भी सौहार्दपूर्ण और प्यार भरा रिश्ता साझा करते हैं l