Motorola ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max की भारत में लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है. कंपनी ने Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के जरिए फोन के डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है. Edge 70 सीरीज का यह नया मॉडल बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप प्रोसेसर और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा. लॉन्च के दौरान इसकी कीमत, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया जाएगा.

15 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च
Flipkart लिस्टिंग के अनुसार, Motorola Edge 70 Max को भारत में 15 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart पर शुरू होगी. डिजाइन की बात करें तो फोन में बेहद पतले बेजल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले और पीछे की तरफ स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. यह स्मार्टफोन लाइट ब्लू और ग्रीन रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा.

Snapdragon 8 Gen 5 और 12GB तक RAM
परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट AI आधारित टास्क और हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स में बेहतर स्पीड और एफिशिएंसी देगा. फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा ऑन-डिवाइस AI सपोर्ट के जरिए कई स्मार्ट फीचर्स इंटरनेट के बिना भी तेज़ी से काम कर सकेंगे.

गेमिंग के लिए मिलेगा एडवांस कूलिंग सिस्टम
लंबे समय तक गेमिंग और हैवी यूज के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें ArcticMesh Cooling System दिया गया है. यह 5,500mm² वेपर चैंबर के साथ आता है, जो हीट को तेजी से कंट्रोल कर फोन की परफॉर्मेंस को स्थिर बनाए रखने में मदद करेगा.

144Hz LTPO डिस्प्ले और 7000 निट्स ब्राइटनेस
Motorola Edge 70 Max में Quad-HD+ LTPO डिस्प्ले मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. कंपनी के मुताबिक इसकी पीक ब्राइटनेस 7,000 निट्स तक होगी. डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया जाएगा. इसके अलावा फोन में 10-बिट कलर, DCI-P3 कलर गैमट और 95.12% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. Motorola का दावा है कि इस डिवाइस पर BGMI जैसे गेम 120fps तक स्मूद तरीके से खेले जा सकेंगे.

7100mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन दमदार होगा. इसमें 7100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो कंपनी के अनुसार 58 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम होगी. चार्जिंग के लिए फोन में 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ ही मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दिया जाएगा, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे खास बनाता है. फिलहाल, Motorola ने कैमरा स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है. इन सभी जानकारियों से 15 जुलाई को होने वाले लॉन्च इवेंट के दौरान पर्दा उठेगा.