गाजियाबाद: Ghaziabad के Modinagar South Namo Bharat Station पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नियमित सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक के बैग से .32 बोर का कारतूस बरामद हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान मेरठ के मवाना निवासी योगेंद्र के रूप में हुई है, जो स्टेशन से मेरठ जाने के लिए टिकट लेकर यात्रा करने पहुंचा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर तैनात एसएसएफ टीम ने स्कैनिंग के दौरान युवक के बैग में संदिग्ध वस्तु देखी, जिसके बाद तलाशी लेने पर कारतूस बरामद हुआ। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। स्टेशन कंट्रोलर कल्पना की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कारतूस युवक के पास कैसे पहुंचा और इसके पीछे कोई अन्य कनेक्शन तो नहीं है।