रायपुर। रायपुर-बिलासपुर रेलखंड पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने अधोसंरचना विकास कार्य के चलते 26 जून से 29 जून 2026 तक कई लोकल और मेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा तीन ट्रेनों के परिचालन में भी आंशिक बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, रायपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डरों की डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

10 लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी। 

  • 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर – 25 एवं 28 जून
  • 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर – 25 एवं 28 जून
  • 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर – 26 एवं 29 जून
  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर – 26 एवं 29 जून
  • 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 26 एवं 29 जून
  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 28 जून
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर– 28 जून
  • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर – 28 जून
  • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 28 जून
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर – 28 जून

तीन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित
रेलवे ने तीन अन्य ट्रेनों के संचालन में भी अस्थायी बदलाव किया है। 

  • 25 एवं 28 जून को एक ट्रेन गेवरा रोड–बिलासपुर खंड में रद्द रहेगी तथा बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी।
  • 25 एवं 28 जून को एक अन्य ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी। यह बिलासपुर–गेवरा रोड खंड में संचालित नहीं होगी।
  • 25 जून को एक ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और बिलासपुर से रायपुर के बीच उसका संचालन रद्द रहेगा।

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। खासकर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।