
अयोध्या l राम मंदिर ट्रस्ट में हुई चोरी का मामले में आये दिन नये खुलासे हो रहे हैं l जिसके बाद जांच का दायरा और बढ़ता जा रहा हैं l एस आई टी के जांच में सामने आया हैं कि अयोध्या ट्रस्ट में चोरी के बाद अब बैंक खातों में जमा होनी वाली धन राशि में लाखो का अंतर पाया गया हैं l
खातो के जाँच के आधार पर एस आई टी को संदेह हैं कि ट्रस्ट में लम्बे समय से प्रति दिन लाखो धन राशि की चोरी हो रही हैं , इस मामले में जाँच एजेंसी बैंक कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी हैं , और उनसे आवश्यक दस्तावेज भी जप्त कर लिए हैं ,
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब से ट्रस्ट के पैसे की चोरी का मामला उजागर हुआ हैं , उसके पहले से ही ट्रस्ट के असबीआई और पीअनबी बैंक खातो में प्रतिदिन 16 से 18 लाख रूपए जमा हो रहे हैं , लेकिन जैसे ही चोरी का मामला सामने आया वैसे ही यह धनराशि बढ़ गई और प्रतिदिन 24 से 26 लाख रूपए खाते में जमा होने लगे , धनराशि के इतने बड़े अन्तर को देख कर एस आई टी आश्चर्य में पड़ गई , जाँच टीम को संदेह हैं कि पहले से ही 6 से 8 लाख रूपए के धन राशि की चोरी प्रतिदिन होती रही होगी ,
एसआईटी ने इस पूरे वित्तीय अंतर को अपनी जांच का सबसे अहम हिस्सा बना लिया है. अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा था और इसमें कौन कौन लोग शामिल थे. इसी सिलसिले में एसआईटी ने एसबीआई बैंक के मैनेजर समेत कुल 10 बैंक कर्मियों से पूछताछ की है.
पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने बैंक से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और लेनदेन का पूरा हिसाब किताब अपने कब्जे में ले लिया है. अब इन दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि आखिर गड़बड़ी कहाँ हुई हैं और किसकी मिलीभगत से यह सब किया रहा था.
सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में दो से तीन लोगों की भूमिका पर सवाल उठे हैं. इन लोगों की गतिविधियों को लेकर एसआईटी और गहराई से पड़ताल कर रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं ,