रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर से लेकर थाना प्रभारियों तक कई अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है।

कई डीसीपी के प्रभार बदले
जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दीपमाला कश्यप को डीसीपी नॉर्थ जोन बनाया गया है। इसके अलावा अर्चना झा को डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल का दायित्व दिया गया है। नए पदस्थ अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी जल्द संभालने की अपेक्षा की गई है।

थाना प्रभारियों में भी फेरबदलWhatsApp-Image-2026-07-13-at-12.51.59-PM-1024x921.jpeg
WhatsApp-Image-2026-07-13-at-12.57.03-PM-1024x656.jpegडीसीपी स्तर के बदलाव के साथ ही कई थाना प्रभारियों के भी तबादले किए गए हैं। आदेश के मुताबिक निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं राजेश सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी, पारसराम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी तथा नरेंद्र साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

नई जिम्मेदारियों के साथ जल्द संभालेंगे कार्यभार
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को कमिश्नरेट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।