बिलासपुर। सियासत में सहानुभूति बटोरने के लिए नेता क्या-क्या नहीं करते, लेकिन भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने तो बॉलीवुड के स्क्रिप्ट राइटर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। नीट (NEET) परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में बवाल चल रहा था। इसी दौरान विधायक जी ने ऐसा सियासी स्टंट किया कि अब जनता और राजनीतिक गलियारों में एक ही आवाज गूंज रही है- वाह विधायक जी, क्या एक्टिंग है!