
वीवो ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन दमदार हार्डवेयर, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। फोन में 8.02 इंच की Samsung AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले, 200MP Zeiss कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 Super प्रोसेसर और 7000mAh की बड़ी बैटरी जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल इस फोल्डेबल डिवाइस को चीन में लॉन्च किया गया है।
Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशन
Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच की Samsung M14 AMOLED फोल्डेबल इनर डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में 6.51 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले भी मिलती है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 Fold पर चलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm MediaTek Dimensity 9500 Super ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali G1-Ultra GPU मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
200MP Zeiss कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग
फोटोग्राफी के लिए Vivo X Fold 6 में Zeiss-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनर और आउटर दोनों डिस्प्ले पर 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, 4G LTE और USB Type-C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Vivo X Fold 6 की कीमत
Vivo X Fold 6 को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
- 12GB + 256GB: 7,999 युआन (लगभग ₹1,11,000)
- 12GB + 512GB: 8,999 युआन (लगभग ₹1,25,000)
- 16GB + 512GB: 10,999 युआन (लगभग ₹1,53,000)
- 16GB + 1TB:11,299 युआन (लगभग ₹1,57,000)
कंपनी ने इस फोन का Black Gold Edition भी पेश किया है। फिलहाल इसकी भारत लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है।