रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक दृष्टि से कल का दिन अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक 05 अगस्त को आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा के साथ अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

नीतिगत फैसलों पर रहेगी नजर
कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। सरकार की आगामी योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

सरकार के फैसलों पर सभी की नजर
प्रदेश में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकास संबंधी मुद्दों के बीच होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों की जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।