जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सितंबर माह में चक्रवाती तूफान और बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए जुटाई गई खाद्य सामग्री नगर निगम कार्यालय के स्टोर रूम में पड़ी-पड़ी खराब हो गई। करीब एक महीने तक राशन का वितरण नहीं होने के कारण आलू, प्याज समेत अन्य खाद्य सामग्री सड़ने लगी। मामला तब उजागर हुआ, जब निगम कार्यालय के कमरा नंबर 13 से दुर्गंध आने लगी और बदबू पूरे कार्यालय में फैल गई। इसके बाद आनन-फानन में कमरा खोलकर देखा गया, जहां राहत सामग्री खराब हालत में मिली।