
दुर्ग : जिले के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग में एक साथ 337 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी होने से महकमे में हलचल मच गई है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने तबादला सूची जारी करते हुए एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश दिए हैं।
जारी सूची के अनुसार तबादले की जद में कुल 337 पुलिसकर्मी आए हैं। इनमें 3 सहायक उप निरीक्षक, 64 प्रधान आरक्षक और 270 आरक्षक शामिल हैं। आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। किस पुलिसकर्मी को कहां भेजा गया है, इसकी पूरी जानकारी जारी तबादला सूची में दी गई है।
देखें तबादला सूची:-