रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 से 4 ठिकानों पर एक साथ दबिश, अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम , बिलासपुर के अलका एवेन्यू में कोल व्यापारी के घर दबिश.....
Author: Manishankar PandeyPublished: 30 Oct 2026
शराब घोटाला मामले को लेकर फिर सक्रिय हुई प्रवर्तन निदेशालय की टीम, सुबह से दस्तावेजों की जांच जारी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 से 4 अलग अलग ठिकानों पर दबिश दी.ED की टीम चर्चित शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के निवास पर भी पहुंची. सुबह से ही अधिकारियों की अलग अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच और पड़ताल में जुटी हुई हैं.
" controls="">
जानकारी के मुताबिक, ED के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई शुरू की. अनवर ढेबर के घर के बाहर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.फिलहाल जांच किन बिंदुओं और किन वित्तीय लेन देन को लेकर की जा रही है इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी ED ने रायपुर और दुर्ग में कई स्थानों पर छापेमारी की थी.रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के आवास पर अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की थी. वहीं दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी स्थित E-701 में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के आवास पर भी ED की करीब 10 सदस्यीय टीम सुबह पहुंची थी.
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच एक बार फिर चर्चा में है. फिलहाल ED की ताजा कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही इसके वास्तविक दायरे और निष्कर्षों की जानकारी सामने आ सकेगी.
बिलासपुर अलका एवेन्यू में कोयला व्यापारी शाहबाज खान के घर दबिश
ED की टीम ने रायपुर राजनंदगांव सहित बिलासपुर अलका एवेन्यू स्थित शाहबाज खान के घर पर भी आज तड़के रायपुर से पहुंची ED की विशेष जांच टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि स्थानीय लोगों के सोकर उठने से पहले ही करीब आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम ने परिसर में दाखिल होकर दरवाजे बंद कर लिए और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। फिलहाल, टीम के अधिकारी मौके पर ही डटे हुए हैं और अंदर दस्तावेजों व अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
Manishankar Pandey
मणिशंकर पांडेय Rashtriya Jagat Pahal के संस्थापक, मालिक एवं प्रबंध संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।