छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले 322 दिनों से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थी गुरुवार सुबह अपने परिजनों के साथ नवा रायपुर स्थित शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचे थे। अभ्यर्थी 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।