
Ebola virus disease एक बेहद खतरनाक वायरल संक्रमण माना जाता है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकता है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे दिखाई देते हैं, इसलिए कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय पर पहचान न होने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इबोला वायरस के लक्षणों को समय रहते पहचानना और तुरंत सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
इबोला वायरस के शुरुआती लक्षण
विशेषज्ञों के मुताबिक, इबोला संक्रमण की शुरुआत सामान्य वायरल फीवर की तरह हो सकती है।
मुख्य लक्षणों में शामिल हैं:
- तेज बुखार
- तेज सिरदर्द
- शरीर और मांसपेशियों में दर्द
- कमजोरी और अत्यधिक थकान
- गले में खराश
बीमारी बढ़ने पर मरीज में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और शरीर के अंदर या बाहर ब्लीडिंग जैसी गंभीर समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।
कैसे फैलता है इबोला वायरस?
यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खून, पसीने, लार और शरीर के अन्य तरल पदार्थों के सीधे संपर्क में आने से फैल सकता है। इसी वजह से संक्रमित मरीज की देखभाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
इबोला वायरस से कैसे करें बचाव?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।
बचाव के जरूरी तरीके
- संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें
- बिना सुरक्षा के मरीज के संपर्क में न आएं
- मास्क, दस्ताने और सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें
- हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं
- जरूरत पड़ने पर सैनिटाइजर का उपयोग करें
- लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
- संक्रमित व्यक्ति को अलग रखें ताकि संक्रमण न फैले
- यात्रा से लौटे लोग रखें विशेष ध्यान
जो लोग उन क्षेत्रों या देशों से लौटे हों जहां इबोला संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उन्हें अपनी सेहत पर खास नजर रखने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर पहचान और इलाज से मरीज की जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए घबराने के बजाय जागरूक रहना और सावधानी बरतना सबसे जरूरी है।